logo

राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: झारखंड की बसंती कुमारी ने तीसरे दिन जीता कांस्य पदक

basanti.jpeg

रांची 

राष्ट्रीय ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन पूर्वी सिंहभूम की बसंती कुमारी ने 5000 मीटर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ झारखंड के खाते में दो रजत और तीन कांस्य पदक आ गये हैं। बता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवम पश्चिम चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ में हो रहा है। आज टूर्नामेंट के तीसरे दिन बसंती कुमारी को ये कामयाबी मिली है। वहीं इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश की नेहा पवार और रजत पदक महाराष्ट्र की प्राजक्ता ने जीता है। 

बधाइयों की लगी कतार 
बसंती की इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, एसके पांडेय, डॉ प्रभात शंकर, बिनोद कुमार सिंह, आलोक मिश्रा, आशीष झा, सुखैर भगत, राकेश सिंह, बरूण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रविंद्र मुर्मू, बंधन टोप्पो, आशू भटिया, प्रभात रंजन तिवारी, सिकंदर महतो, अजीत साहू, अजय नायक, रणवीर सिंह, प्रभाकर वर्मा, अन्ना गोरेती मिंज, मुकुल टोप्पो, अरविंद कुमार, योगेश यादव, अशोक कुमार, शाशांक भूषण सिंह समेत संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N